परीक्षा में बेहतर परिणाम का आशीर्वाद देकर दी विदाई
बुलंदशहर। संतोष इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। धूमधाम से मनाए गए समारोह के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने का आशीर्वाद देकर विदाई दी।
विदाई समारोह की शुरूआत प्रधानाचार्य डॉ. भूपेंद्र कुमार और उपप्रधानाचार्य डीवी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यापकों ने भी मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं ने भजन, प्रार्थना और गुरू वाणी आदि की सुंदर और मन मोहक प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। डॉ. भूपेंद्र कुमार ने बोर्ड परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले छात्रों का मार्ग दर्शन करते हुए कहा कि परीक्षाएं आपके जीवन में सफलता का एक नवीन मार्ग प्रस्तुत करती हैं। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा। संवाद