फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: जेडी मेरठ ने लिया यूपी बोर्ड परीक्षा का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जेडी मेरठ ने लिया यूपी बोर्ड परीक्षा का जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 का जायजा लेने के लिए सोमवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ बुलंदशहर पहुंचे। उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ल सबसे पहले जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने डीआईओएस समेत अन्य अधिकारियों के साथ परीक्षा की तैयारी पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि परीक्षा में लगे सभी अधिकारियों और कक्ष निरीक्षक आदि को शासन और बोर्ड की ओर से जारी की गई गाइड लाइन का पालन करना होगा। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। इसे लेकर सभी को सजग रहने की जरूरत है। किसी भी परीक्षा केंद्र पर किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। परीक्षा के साथ प्रश्नपत्रों पर भी अफसरों को नजर रखनी होगी। इसके बाद वह राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम पर पहुंचे और वहां सभी 108 परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और केंद्र व्यवस्थापकों से भी जरूरी जानकारी ली। उन्होंने कंट्रोल रूम में ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक शिव कुमार ओझा समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें