फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: श्रम विभाग की योजना का लाभ लेने वाली पूर्व प्रधान पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
गांव भर्रा की पूर्व प्रधान की 14 जनवरी को प्रकाशित हुई खबर की कटिंग। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
श्रम विभाग की योजना का लाभ लेने वाली पूर्व प्रधान पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ लेने वाली पूर्व प्रधान संगीता के खिलाफ अब रिपोर्ट दर्ज हो गई है। उनके खिलाफ नगर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह एफआईआर विभाग के श्रम परिवर्तन अधिकारी ने दर्ज कराई है।
स्याना तहसील और लखावटी ब्लॉक के गांव भर्रा की पूर्व महिला प्रधान संगीता द्वारा श्रम विभाग में प्रधान पद पर रहते हुए अपना पंजीकरण कराया था। इसके बाद उन्होंने विभाग की ओर से श्रमिकों की बेटियों के लिए चलाई जा रही कन्या विवाह सहायता योजना में फर्जीवाड़ा कर अनुदान प्राप्त कर लिया था। इसी तरह विभाग की संत रविदास शिक्षा सहायता योजना से अपने बेटे के नाम से गलत तरीके से साइकिल का लाभ ले लिया था। पूर्व प्रधान द्वारा किए गए फर्जीवाड़े की खबर जब अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो विभागीय अधिकारी हरकत में आ गए थे।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर पहले अधिकारियों ने पूर्व प्रधान से योजनाओं के तहत लिए गए अनुदान की राशि जमा करवाने के लिए संपर्क किया। इस पर पूर्व प्रधान ने विभाग को ब्याज समेत 1.40 लाख रुपये की राशि जमा करवा दी थी। इस फर्जीवाड़े में पूर्व प्रधान के पति संजय शर्मा की भी मिलीभगत बताई गई थी। इसके साथ ही एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी लगते रहे। इसमें एक संविदाकर्मी शोएब का भी नाम सामने आया था। इस पर विभाग की ओर से शोएब की संविदा समाप्त कर पिछले दिनों उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इसके बाद मामला तूल पकड़ लिया। जिसके चलते अब विभाग के श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुभाष चंद्र ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर गांव भर्रा की पूर्व प्रधान संगीता शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पूर्व प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी की तहरीर के आधार पर गांव भर्रा की पूर्व प्रधान के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। सहायक श्रमायुक्त मुकेश कुमार दीक्षित ने कहा कि धोखाधड़ी कर विभाग की योजनाओं का अपने बच्चों के नाम पर लाभ लेने वाली पूर्व प्रधान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें