खानपुर थाना पुलिस की गिरफ्त में चोरी की बाइकों के साथ अपराधी।
- फोटो : BULANDSHAHR
चोरी की दो बाइकों के साथ तीन गिरफ्तार
खानपुर। थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने चोरी की दो बाइकें भी बरामद की हैं। आरोपियों के पास से अवैध असलाह भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तीनों शातिर अपराधियों का चालान कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मंगलवार रात खानपुर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस को चोरी की बाइकों की सूचना मिली। सूचना पर ढकरौली मोड़ से पुलिस ने आरोपी इरफान निवासी मोहल्ला नेकजन व सलीम निवासी गांव परतापुर, थाना बीबीनगर से चोरी की एक बाइक व अवैध असलाह बरामद किया है। एसएल इंटर कॉलेज चौराहे से शब्बू निवासी मोहल्ला नेकजन से एक चोरी की बाइक और अवैध असलाह बरामद किया गया है। आरोपियों पर पूर्व में चोरी आदि के कई मामले दर्ज हैं। साथ ही आरोपी पूर्व में भी जेल जा चुके हैं। संवाद