फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: तापमान लुढ़का, दिनभर छाए रहे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
तापमान लुढ़का, दिनभर छाए रहे बादल
विज्ञापन

बुलंदशहर। पिछले तीन दिन से छाए बादलों के साथ बृहस्पतिवार को हल्का कोहरा भी रहा। पूरे दिन धूप नहीं निकली। मौसम में आए बदलाव के चलते ठंड बढ़ने के साथ ही तापमान भी गिर गया है। मौसम वैज्ञानिक लगातार बारिश की संभावना जता रहे हैं। ओलावृष्टि के भी आसार हैं।
जिले में बुधवार सुबह से ही बादल व हल्के कोहरे ने आसमान को अपनी चादर से ढककर रखा। शाम तक सूर्यदेव के दर्शन लोगों को नहीं हो सके। शीतलहर चलने से ठंड का भी लोगों को सामना करना पड़ा। अल सुबह कोहरा अधिक होने के कारण यातायात संचालन बेपटरी रहा। शाम को एक बार फिर सर्दी के तेवर बढ़ गए। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति सात किलोमीटर प्रति घंटा और आर्द्रता 84 फीसदी दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामानंद पटेल का कहना है कि बादल छाने से लगातार बारिश की संभावना बन रही है। इसके साथ ही ओलावृष्टि के भी आसार बन रहे हैं। आने वाले दिनों में दिनों में सुबह और रात में घना कोहरा रहने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री कम होकर 18 और न्यूनतम भी दो डिग्री कम होकर आठ डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की संभावना है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि यदि अब बारिश होती है तो गेहूं की फसल को फायदा होगा, जबकि आलू, सरसों व मटर समेत सब्जी की फसलों को नुकसान होने की संभावना है। यदि ओलावृष्टि होती है तो इससे सबसे अधिक नुकसान आलू, सरसों व मटर की फसल को होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें