फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग करेंगे भूपेंद्र

विज्ञापन
अनूपशहर से कैडेट भूपेंद्र। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस परेड में प्रतिभाग करेंगे भूपेंद्र अनूपशहर। डीपीबीएस महाविद्यालय अनूपशहर के एनसीसी कैडेट भूपेंद्र इस बार 26 जनवरी को दिल्ली में कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होकर महाविद्यालय का नाम रोशन करेंगे। महाविद्यालय की स्थापना के 57 साल में पहली बार महाविद्यालय का कोई कैडेट 26 जनवरी की राष्ट्रीय परेड का हिस्सा बनने वाला है। महाविद्यालय एनसीसी प्रभारी यजवेंद्र कुमार ने बताया कि 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाली परंपरागत एनसीसी परेड में देशभर से 148 कैडेट्स प्रतिभाग करते हैं। जिसमें इस बार महाविद्यालय के बीसीए प्रथम वर्ष का गांव कसेर निवासी छात्र भूपेंद्र गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित किया गया है। डीपीबीएस महाविद्यालय के इतिहास में पहली बार महाविद्यालय का कोई कैडेट गणतंत्र दिवस की राष्ट्रीय परेड में प्रतिभाग करने जा रहा है। भूपेंद्र के पिता आनंद पाल सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। प्राचार्य प्रो. जीके सिंह ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह महाविद्यालय के लिए बड़े गौरव की बात है कि उनके विद्यालय का कैडेट गणतंत्र दिवस का हिस्सा बनने जा रहा है। भूपेंद्र ने कुबेर इंटर कालेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ ही एनसीसी का बी सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें