फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गणतंत्र दिवस पर लखनऊ में सम्मानित होंगे चार खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर लखनऊ में सम्मानित होंगे चार खिलाड़ी
विज्ञापन

बुलंदशहर। गुजरात के अहमदाबाद में अक्तूबर माह में आयोजित हुए नेशनल गेम्स में पदक विजेताओं को 26 जनवरी पर सम्मानित किया जाएगा। इसमें उप्र की ओर से एकमात्र महिला खिलाड़ी शिवानी और तीन कबड्डी खिलाड़ी ने पदक जीते थे। जिले के चारों खिलाड़ियों को लखनऊ से न्योता भेजा गया है। जहां पर उन्हें राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि खेल निदेशक द्वारा जिले के चार खिलाड़ियों को राज्यपाल द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित करने के लिए लखनऊ बुलाया गया है। चारों खिलाड़ी अक्तूबर में संपन्न हुए नेशनल गेम्स में पदक विजेता रहे। इनमें सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव महेपा जागीर निवासी रमेश चंद्र की पुत्री शिवानी और कबड्डी टीम के सदस्य रहे खुर्जा जंक्शन क्षेत्र के गांव मैना निवासी शराफत अली का पुत्र जुनैद अख्तर, रमेश पाल सिंह का पुत्र अभिषेक सिंह व गांव मुरसाना निवासी हरभजन सिंह का पुत्र राजेंद्र सिंह शामिल रहे। शिवानी उप्र की ओर से कैनोइंग में प्रतिभाग करने वाली एकमात्र महिला खिलाड़ी थी तो शेष तीनों कबड्डी टीम में शामिल रहे। शिवानी ने कैनोइंग में कांस्य पदक और कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। पदक विजेता खिलाड़ियों को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें