फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 91 हजार छात्र देंगे प्री-बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 91 हजार छात्र देंगे प्री-बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन

बुलंदशहर। यूपी बोर्ड की परीक्षा से पहले जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 91 हजार से अधिक परीक्षार्थी प्री-बोर्ड परीक्षा देंगे। इसके लिए बोर्ड की ओर से समय भी निर्धारित कर दिया गया है। बोर्ड की ओर से जारी निर्देश मिलने के बाद विभाग और विद्यालय प्री-बोर्ड परीक्षा कराने की तैयारी में जुट गए हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा : 2023 की तैयारियां जारी हैं। जिले में परीक्षा के लिए 108 परीक्षा केंद्र बनाए जा चुके हैं। वहीं, दूसरी ओर परीक्षा के लिए केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने के लिए भी बोर्ड की ओर से विद्यालय वार शिक्षकों आदि कर्मचारियों का ब्योरा भी मांग लिया गया है। हालांकि अभी बोर्ड की ओर से फाइनल परीक्षा केंद्रों की सूची जारी नहीं की गई। इसके लिए शनिवार तक बोर्ड की ओर से आपत्ति मांगी गई है, जिसका समय भी पूरा हो चुका है। इसी बीच अब बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा से पहले परीक्षार्थियों की प्री-बोर्ड परीक्षा कराने के निर्देश जारी किए हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्री-बोर्ड परीक्षा 16 से 20 जनवरी तक करवाई जाएगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। वहीं, दूसरी ओर यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जल्द घोषित हो सकता है। निकाय चुनाव को लेकर बोर्ड एग्जाम की तिथि घोषित नहीं की जा रही थी। सुप्रीम कोर्ट के उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव मामले में अंतरिम फैसले के बाद यूपी बोर्ड की परीक्षा का कार्यक्रम जल्द आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार ने कहा कि यूपी बोर्ड से मुख्य परीक्षा से पहले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की प्री-बोर्ड परीक्षा कराने का निर्देश प्राप्त हो गया है। यह निर्देश मिलने के बाद निर्धारित समय पर प्री-बोर्ड परीक्षा कराने के लिए विभाग और विद्यालयों की ओर से तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों को आवश्यक दिशा-निदेश भी जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों का विवरण
- हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल परीक्षार्थी : 91616
- हाईस्कूल के कुल परीक्षार्थी : 49072
- इंटरमीडिएट के कुल परीक्षार्थी : 42544
- परीक्षा के लिए बनाए गए कुल परीक्षा केंद्र : 108
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें