फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक हत्याकांड: तीन दिन बाद भी हत्यारों का नहीं लगा सुराग, संदिग्धों से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपक हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र में हुए दीपक गिरी की हत्या मामले में तीन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। घटना का खुलासा तो दूर पुलिस बदमाशों की शिनाख्त तक नहीं कर सकी है। हत्यारोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में रोष है।
विज्ञापन

बता दें कि गत 27 दिसंबर की दोपहर को कोतवाली देहात के गांव अकबरपुर और कुड़वल बनारस के बीच स्थित एक बाग से अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। युवक की गला काटकर हत्या की गई थी। बाद में मृतक की पहचान दीपक गिरी निवासी सहकारी नगर मुरसाना के रूप में हुई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को जानकारी दी कि दीपक को सोमवार देर शाम किसी शख्स ने फोन कर बाग में बुलाया था। पुलिस की जांच में पता चला कि हत्या करने वाले बदमाश उसका मोबाइल भी अपने साथ ले गए। ऐसे में पुलिस द्वारा कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकलवाकर उसकी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि दीपक को कॉल कर बुलाने वाला शख्स भी हत्या में शामिल हो सकता है। इसके समेत पुलिस द्वारा कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। हालांकि, कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें