भाकियू ने दी प्रदर्शन की चेतावनी
बीबीनगर। आवारा पशुओं से परेशान भाकियू कार्यकर्ताओं ने आगामी दो जनवरी से नगर पंचायत बीबीनगर पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। किसान नेताओं ने एक ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा है। भारतीय किसान यूनियन (हरपाल सिंह गुट) के ब्लॉक अध्यक्ष बिन्नू मोहन के साथ किसान नेताओं ने बीबीनगर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह को एसडीएम स्याना के नाम का ज्ञापन सौंपा। बताया कि आवारा पशुओं के संबंध में अनेकों बार प्रशासन को सूचना दे चुके हैं लेकिन किसानों की इस समस्या पर कोई समाधान नहीं किया गया। किसानों ने आगामी दो जनवरी से नगर पंचायत परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में उदयवीर सिंह, नेपाल मलिक, जयकरण सिंह, अमित सिरोही, भगवत सिंह और अतर सिंह शामिल रहे। संवाद