फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पति गया सहारनपुर, पत्नी प्रेमी के साथ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पति गया सहारनपुर, पत्नी प्रेमी के साथ फरार
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहिता अपनी मासूम बच्ची और घर में रखे जेवरात, नकदी व दो लाख रुपये की एफडी लेकर अपने प्रेमी के साथ चली गई। उस दौरान उसका पति किसी कार्य से सहारनपुर गया हुआ था। घर लौटने पर उसे पत्नी के अपने प्रेमी के साथ जाने की जानकारी हुई। पीड़ित की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि गत 23 दिसंबर को वह काम के सिलसिले में सहारनपुर गया था। घर पर उसकी पत्नी, डेढ़ वर्षीय पुत्री मौजूद थी। पीड़ित गत 24 दिसंबर को घर वापस आया तो घर पर उसकी पत्नी व बच्ची नहीं थी। जबकि घर में रखी नकदी, दो लाख की एफडी, जेवरात व अन्य सामान गायब था। बाद में पीड़ित को जानकारी हुई कि उसकी पत्नी देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव सबदलपुर निवासी युवक के साथ चली गई है। साथ ही घर से 60 हजार नकदी, दो लाख की एफडी व सोने चांदी के जेवरात व पुत्री को भी साथ ले गई है। पीड़ित की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस जल्द ही उन्हें तलाश करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें