फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यीडा में शामिल हुए गांव बन सकते हैं लॉजिस्टिक, कॉमर्शियल हब

विज्ञापन
विज्ञापन
यीडा में शामिल हुए गांव बन सकते हैं लॉजिस्टिक, कॉमर्शियल हब
विज्ञापन

बुलंदशहर। यमुना एक्सप्रेस वे विकास प्राधिकरण (यीडा) में शामिल किए गए जिले के 53 गांवों में विकास को नए पंख लग सकते हैं। सरकार द्वारा नोएडा में घोषित फिल्म सिटी और जेवर में निर्माणाधीन एयरपोर्ट के कारण इन गांवों की सूरत बदल सकती है। अब इन गांवों में विकास के लिए यीडा के अधिकारियों द्वारा कार्य योजना तैयार करते हुए मास्टर प्लान में शामिल किया जाएगा। इसके बाद आवश्यकता और सुविधानुसार इन गांवों में औद्योगिक, आवासीय, लॉजिस्टिक, व्यावसायिक हब बनाने की ओर कदम बढ़ाया जाएगा। अभी गांव के लोग बड़ी संख्या में सरकार के इस कदम को समझ नहीं पा रहे हैं। जबकि कुछ लोग सरकार के इस कदम के बाद गांव में विकास होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोट्स
गांवों के विकास की स्थिति यीडा द्वारा तैयार मास्टर प्लान और कार्य योजना पर निर्भर करेगी। अब गांवों में किस तरह का विकास करना है, इसको लेकर यीडा के अधिकारी ही बता पाएंगे। प्रधिकरण की बोर्ड बैठक में बीकेडीए अध्यक्ष/मंडलायुक्त की ओर से इन गांवों को यीडा में शालि होने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन

नीरज गुप्ता, प्रभारी सचिव, बुलंदशहर विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें