फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज राकेश टिकैत करेंगे किसानों को संबोधित

विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीनगर में राकेश टिकैत की किसान महापंचायत आज
विज्ञापन

बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की किसान महापंचायत सोमवार को बीबीनगर में होगी। संगठन के पदाधिकारियों का दावा है कि महापंचायत एतिहासिक होगी और इसमें जनपद के अलावा आसपास के जनपदों से भी किसान शामिल होंगे।
विज्ञापन

भाकियू अराजनैतिक में एनसीआर महासचिव मांगेराम त्यागी ने बताया कि सोमवार को बीबीनगर में यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत किसान महापंचायत संबोधित करने आ रहे हैं। महापंचायत दोपहर 12.30 बजे दीनदयाल पार्क में होगी। महापंचायत को सफल बनाने के लिए संगठन की ओर से लगातार किसानों को शामिल होने के लिए जनसंपर्क किया गया। यह जनसंपर्क रविवार को भी जारी रहा। भाकियू के पदाधिकारियों को महापंचायत को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंप दी गई है। महापंचायत में जनपद के अलावा आसपास के जिलों से भी किसान बड़ी संख्या में भागीदारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें