फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को मिली हाईटेक सुविधाओं से लैस एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले को मिली हाईटेक एंबुलेंस
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर संसाधनों के लिए शासन ने हाईटेक सुविधाओं से लैस एंबुलेंस भेजी है। इसमें जाम लगने पर चालक माइक द्वारा बोल सकेंगे। वहीं, मरीजों के लिए विभिन्न सुविधाएं भी मौजूद रहेंगी। जनपद में गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए अथवा प्रसूताओं को अस्पताल तक लाने और घर छोड़ने के लिए 102 निशुल्क एंबुलेंस सेवा संचालित है। वहीं, सड़क हादसों में घायल और गंभीर मरीजों को अस्पताल तक लाने के लिए 108 निशुल्क एंबुलेंस सेवा संचालित है। शासन से कई वर्ष पूर्व मिली अधिकांश एंबुलेंस कंडम हो गई थीं। किसी का शीशा टूटा हुआ था तो किसी के दरवाजे को रस्सी से बंध रखा था। इसके मद्देनजर शासन से नई एंबुलेंस की मांग की गई थी। शासन द्वारा कंडम एंबुलेंस के बदले 18 नई एंबुलेंस भेजी गई हैं। साथ ही करीब 12 हाईटेक सुविधा से लैस एंबुलेंस भी मिली हैं। हाईटेक एंबुलेंस वातानुकूलित हैं। जाम लगने की स्थिति में वायरलेस माइक का प्रयोग करके लोगों को हटाया जा सकेगा। वर्तमान में जनपद में 102 सुविधा की 41, 108 सुविधा की 40, चार एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) और दो शव वाहन संचालित हैं। एंबुलेंस प्रोग्राम मैनेजर सचिन त्यागी ने बताया कि हाईटेक सुविधा से लैस 12 नई एंबुलेंस जनपद को मिल गई हैं। इनके आने से स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें