फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: फिंगरप्रिंट फीडिंग में बुलंदशहर प्रदेश में आया नंबर वन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल में बुलंदशहर पुलिस ने पूरे उत्तर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (नाफिस) की ताजा रैंकिंग में जनपद बुलंदशहर ने 100 प्रतिशत डेटा फीडिंग के साथ प्रदेशभर में पहली रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि पर मेरठ रेंज डीआईजी ने जनपद के पुलिस अधिकारियों और संबंधित टीम की सराहना की है।
विज्ञापन


मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि प्रदेश में एक जुलाई 2022 से नाफिस प्रणाली प्रभावी रूप से कार्य कर रही है। इस प्रणाली के तहत गिरफ्तार अपराधियों के उंगलियों के निशान (फिंगरप्रिंट) का डिजिटल संकलन किया जाता है। इससे न केवल अपराधियों की त्वरित पहचान होती है, बल्कि अंतरराज्यीय और अंतर-जनपदीय अपराधियों को पकड़ने में भी पुलिस को बड़ी मदद मिलती है। फरवरी-2026 की समीक्षा रिपोर्ट में बुलंदशहर पुलिस का प्रदर्शन सबसे उत्कृष्ट रहा है। जारी आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी में बुलंदशहर पुलिस ने कुल 347 अपराधियों का डेटा चिह्नित किया था।
पुलिस की उंगली चिह्न इकाई ने सक्रियता दिखाते हुए सभी 347 अपराधियों के फिंगरप्रिंट पोर्टल पर अपलोड किए, जिससे फीडिंग का प्रतिशत 100 रहा। इसी प्रदर्शन के चलते बुलंदशहर को बागपत और हापुड़ के साथ संयुक्त रूप से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं, मेरठ जनपद ने इस सूची में आठवां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें