फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr Accident: स्याना में बाइक सवार युवक कार से टकराया, हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 06 Apr 2026 01:21 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, स्याना (बुलंदशहर)

सार

रविवार देर रात स्याना में सड़क हादसा हुआ। इसमें हापुड़ के शोभित चौहान (25) की मौत हो गई। उसकी बाइक कार से टकराई थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के स्याना में रविवार की देर रात कोतवाली क्षेत्र के स्टेट हाईवे मार्ग स्थित गांव भैसोड़ा के समीप हुए सड़क हादसे में जनपद हापुड़ के गांव सदरपुर निवासी युवक की मौत हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद हापुड़ के गांव सदरपुर निवासी शोभित चौहान उम्र 25 वर्ष बाइक पर सवार होकर स्याना की तरफ आ रहा था। इसी दौरान कोतवाली क्षेत्र के गांव भैसोड़ा के समीप शोभित चौहान की बाइक आगे चल रही कार से टकरा गई, जिससे शोभित चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, आसपास के लोगों की मदद से शोभित चौहान को नगर की सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने शोभित चौहान को मृतक घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें