फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्कूल से घर जा रही चौथी क्लास की बच्ची नाले में बही, बारिश से बचने के लिए सीवर के ऊपर पटिया पर खड़ी थी

Tue, 28 Jul 2026 04:28 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर

सार

छात्रा चारु कश्यप भूतेश्वर मंदिर के पास स्थित सुशीला इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती थी। स्कूल की छुट्टी के बाद जब वह घर की ओर जा रही थी, तब अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से खुद को बचाने के लिए मासूम चारु सड़क किनारे एक नाले की पटिया (स्लैब) पर जाकर खड़ी हो गई। इसी बीच उसका पैर अचानक फिसल गया और वह गहरे नाले में जा गिरी। 
विज्ञापन
बच्ची की लताश में जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बुलंदशह थाना नगर कोतवाली क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां भूतेश्वर मंदिर के पास, स्कूल से घर लौट रही कक्षा 4 की 11 वर्षीय छात्रा चारु कश्यप खुले नाले में गिरकर बह गई। घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और मासूम बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


पैर फिसला और नाले में जा गिरी मासूम
जानकारी के अनुसार, छात्रा चारु कश्यप भूतेश्वर मंदिर के पास स्थित सुशीला इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती थी। स्कूल की छुट्टी के बाद जब वह घर की ओर जा रही थी, तब अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से खुद को बचाने के लिए मासूम चारु सड़क किनारे एक नाले की पटिया (स्लैब) पर जाकर खड़ी हो गई। इसी बीच उसका पैर अचानक फिसल गया और वह गहरे नाले में जा गिरी। पानी का बहाव तेज होने के कारण वह कुछ ही पलों में बह गई।
विज्ञापन

खड़े हुए गंभीर सवाल
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, नगर पालिका और फायर विभाग की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं। वर्तमान में फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम की मदद से नाले में तलाशी अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है, लेकिन अभी तक छात्रा का कोई सुराग नहीं लग सका है। इस दर्दनाक घटना ने बारिश के दौरान खुले नालों से होने वाले हादसों और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें