फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी पति गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्यारोपी पति गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन

सिकंदराबाद। दहेज की खातिर पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

जनपद हाथरस के सासनी कस्बा निवासी ने अपनी पुत्री की शादी शिकारपुर के गांव ढलना निवासी टोनी उर्फ आकाश के साथ की थी। टोनी पत्नी के साथ औद्योगिक क्षेत्र स्थित शेरपुर गांव में रहकर मजदूरी करता है। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी प्रभारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि गत 22 अक्तूबर को क्षेत्र के गांव शेरपुर में महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया था । मायके पक्ष ने दहेज हत्या में मृतका के पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बीती रात आरोपी पति टोनी उर्फ आकाश को शेरपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। बताया कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें