फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुज हत्याकांड के फरार दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुज हत्याकांड के फरार दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव हदीमपुर निवासी अनुज हत्याकांड के फरार दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। मृतक के परिजनों ने गांव निवासी छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने 24 अक्तूबर को ककोड़ क्षेत्र के गांव वैर में ईख के खेत से हदीमपुर निवासी मृतक अनुज के दोस्त आदित्य, सतेंद्र की निशानदेही पर अनुज का शव बरामद किया था। अनुज 22 अक्तूबर की शाम से लापता था। पूछताछ के दौरान आदित्य, सतेंद्र ने बताया था कि शराब पीने के दौरान हुए विवाद , पूर्व में रंजिश को लेकर उन्होंने अनुज की गला घोटकर, ईंटों से कुचलकर हत्या की है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया था। जबकि मृतक के परिजनों ने छह लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शनिवार को फरार आरोपी सचिन कुमार, जितेंद्र उर्फ लाला को कुत्ते की कब्र से उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह कहीं फरार होने की फिराक में लगे थे। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें