फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीघर में भरा पानी 60 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजलीघर में भरा पानी 60 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप
विज्ञापन

पहासू। कस्बा स्थित बिजलीघर में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से जलभराव हो गया। बिजलीघर में लगी मशीनों में पानी भरने से फाल्ट हो गया। जिससे विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 60 गांवों में तीन दिन से विद्युत आपूर्ति ठप है। मंगलवार को शिकारपुर एसडीएम अरविंद कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की और जल्द से जल्द पानी निकालने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पहासू कस्बा के बिजली घर में पानी भरने के कारण कंट्रोल रूम में रखी सारी मशीन और मीटर खराब हो गए हैं। पानी भरा होने के कारण कर्मचारी फाल्ट भी पता नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में करंट का खतरा बना हुआ है। बिजलीघर से बनैल, दीघी, सबीतगढ़, अटेरना समेत आसपास के 60 गांवों में विद्युत सप्लाई होती है। फाल्ट होने के कारण सभी गांव में रविवार से बिजली गुल है। ऐसे में लोगों को पेयजल समेत अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अवर अभियंता इंद्रेश कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम में बरसात का पानी आने की वजह से सप्लाई रोक दी गई है। पानी की निकासी के प्रबंध किए जा रहे हैं। स्थिति सामान्य होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। नगर पंचायत की ओर से जेसीबी मंगाकर बिजलीघर के समानांतर अस्थाई नाला खोदकर पानी की निकासी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें