फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान प्रत्याशी के घर पर चल रही थी पार्टी, शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान प्रत्याशी के घर पर चल रही थी पार्टी, शराब बरामद
विज्ञापन

चोला। चेकिंग के दौरान पुलिस ने प्रधान पद के प्रत्याशी के घर से 36 पौव्वे देशी शराब और बियर बरामद की। जबकि पुलिस को देख आरोपी प्रधान प्रत्याशी व उसके साथी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार की रात में पुलिस टीम क्षेत्र के गांवों में तलाशी अभियान चला रही थी। जब वह ग्राम चोला में पहुंचे तो प्रधान पद के प्रत्याशी रविंद्र सिंह सोलंकी के मकान पर मतदाताओं को लुभाने के लिए खाना खिलाने का कार्यक्रम चल रहा था और शराब भी बांटी जा रही थी। काफी लोग खाना खा रहे थे और शराब का सेवन कर रहे थे। पुलिस के पहुंचने पर रविंद्र सिंह सोलंकी अंधेरे का फायदा उठाकर अपने साथियों के साथ फरार हो गया। मकान की तलाशी लेने पर 36 पौव्वे देशी शराब तीन बीयर की बोतल, रसोईघर से डिब्बों में पांच क्वार्टर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बताया कि आरोपी प्रधान प्रत्याशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें