फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर मिट्टी डालने को लेकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर मिट्टी डालने को लेकर मारपीट
विज्ञापन

ककोड़। थाना क्षेत्र के गांव दस्तूरा में रास्ते में जलभराव समस्या के समाधान के लिए मिट्टी डाल रहे लोगों के साथ दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट एक पक्ष की गर्भवती महिला समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आठ नामजद समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दस्तूरा निवासी मूलचंद ने बताया कि सड़क पर जलभराव के कारण लोगों को आने जाने में होने वाली परेशानी को देखते हुए वह मिट्टी डाल रहे थे। तभी गांव निवासी रमेश पुत्र गंगाप्रसाद, लवली पुत्र सुखवीर, सचिन उर्फ भोला पुत्र रमेश ने गालीगलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और फोन कर नरेश व सौरभ, आकाश व पारस, जीतू व चार अज्ञात लोग को बुला लिया। उक्त सभी लोग हाथों में लाठी, डंडे, धारदार हथियार लेकर पहुंचे और हमला बोल दिया। मारपीट में वह उसकी पत्नी प्रेमवती, धीरज, सुनील, राजेंद्री, विमलेश, लक्ष्मी, विजय, गजनी, बबली, रूपवती घायल हो गए। बताया गया है बबली गर्भवती है, जिसे गंभीर चोट आई है। उसके कानों के कुंडल तथा पवन की चैन आरोपियों ने छीन ली। निरीक्षक योगेंद्र मलिक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं आरोपी पक्ष के लोगों ने भी पहले खेत पर फिर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए बताया कि मारपीट में उनके पक्ष के करीब आधा दर्ज लोग घायल हो गए। कोतवाल ने बताया कि पुलिस दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें