फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 दिन बाद भी हत्यारों को नहीं तलाश सकी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
14 दिन बाद भी हत्यारों को नहीं तलाश सकी पुलिस
विज्ञापन

सिकंदराबाद। सात फरवरी को नेशनल हाईवे-91 पर हत्या कर युवक के शव को फेंक जाने के मामले में 14 दिन बाद भी पुलिस न तो मृतक की शिनाख्त कर सकी है और न ही हत्यारों को तलाश सकी है। हालांकि पुलिस ने मामले में अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
नेशनल हाईवे-91 पर स्थित गुर्जर चौक के पास प्लाटिंग कर रहे लोगों ने सात फरवरी की सुबह सड़क किनारे एक लावारिस बैग के पड़े होने की सूचना दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस को बैग से एक युवक का शव मिला था। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में अज्ञात हत्यारोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मगर घटना के 14 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस न तो मृतक की शिनाख्त करा सकी है और न ही उसके हत्यारों को तलाश सकी है। कोतवाल जितेंद्र कुमार बालियान ने बताया कि पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुर्जर चौक के पास मृत मिला अधेड़, नहीं हुई शिनाख्त = शुक्रवार को नेशनल हाईवे-91 पर गुर्जर चौक के पास एक अधेड़ का शव मिला। पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान प्रकाश में आया कि मृतक मंदबुद्धि था। पिछले काफी दिनों से क्षेत्र में घूम रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें