फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत गिरने से मलबे में दबकर मासूम की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छत गिरने से मलबे में दबकर मासूम की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अंधेल में मंगलवार की देर रात मकान की छत गिरने से मलबे में दबने के कारण पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। जबकि उसके माता, पिता, छोटा भाई घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सीओ नम्रता श्रीवास्तव, कोतवाल दीक्षित कुमार त्यागी मौके पर पहुंचे तथा जानकारी लिये।
ग्राम अंधेल निवासी अकरम पुत्र स्वर्गीय इंसाद ने बताया कि उसका भाई सलमान परिवार के साथ उसके पड़ोस के घर में पत्नी दो बच्चों के साथ रहता है। सलमान भट्टे पर मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। उसके मकान की छत कच्ची है। बताया कि मंगलवार की रात वह पत्नी नाहिद, पुत्र फुरकान (5), अलीशान (डेढ वर्ष) के साथ कमरे मेें सो रहा था। अकरम ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 4.30 बजे वह लघुशंका के लिए अपने घर के बाहर आया था। इसी दौरान उसने अपने भाई सलमान के घर में किसी वस्तु के गिरने की तेज आवाज सुनी। बताया कि वह दौड़ते हुए सलमान के घर पहुंचा। जिस कमरे में सलमान परिवार के साथ सोया था, उसकी छत नीचे गिर चुकी थी और सलमान व परिवार के अन्य लोग मलबे में दब गए थे। शोर मचाने पर मोहल्ले के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। बताया कि मोहल्ले के लोगों की मदद से उसने भाई सलमान, परिवार के अन्य सदस्यों को बाहर निकाला। फुरकान के बेहोश होने के कारण वह उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया कि हादसे में उसका भाई सलमान, भाभी नाहिद, भतीजा अलीशान भी घायल हो गए। घटना ने सलमान के परिवार में मातम छाया हुआ है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसडीएम रविशंकर सिंह ने बताया कि तहसील टीम को जांच के लिए भेजा गया था। नियमानुसार मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत से आधे घंटे पहले पिता से की थी बात
सलमान ने बताया कि करीब चार बजे फुरकान सोते हुए अचानक जाग गया और उसे भी जगा दिया। फिर फुरकान उसके साथ बातें करने लगा। बताया कि अंधेरा होने के कारण उसने फुरकान को सुला दिया और कहा कि सुबह उठकर बातें करेंगे। लेकिन कुछ समय बाद ही हादसा हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें