फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खांसी, जुकाम होते ही अस्पताल पहुंच रहे लोग, क्षेत्र में कोरोना का खौफ बढ़ा

विज्ञापन
जिला अस्पताल में दवाई लेने वाले मरीजों की लगी लाइन। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
खांसी, जुकाम होते ही अस्पताल पहुंच रहे लोग, क्षेत्र में कोरोना का खौफ बढ़ा
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कोरोना का खौफ लोगों पर इस कदर हावी है कि हल्की खांसी और जुकाम होते ही लोग उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसके चलते आम दिनों के मुकाबले अस्पतालों में लोगों की अधिक भीड़ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र में लोग कोरोना को लेकर काफी सचेत दिखाई दे रहे हैं। कोरोना से बचने के लिए विशेषज्ञों द्वारा बताई गई सावधानियों को अपना रहे हैं। सीएचसी के रिकार्ड के अनुसार शुक्रवार को 550 रोगियों, शनिवार को 580, सोमवार को 630, मंगलवार को 645 और बुधवार को करीब सात सौ रोगियों ने उपचार के लिए पंजीकरण कराया। सीएमएस डॉ. एपी सिंह ने बताया कि अस्पताल में पहुंचने वाले रोगियों में अधिकांश मौसमी बीमारी सर्दी, जुकाम, खांसी आदि से पीड़ित हैं। कोरोना के खौफ के चलते मौसमी बीमारी के लक्षण दिखते ही रोगी उपचार के लिए अस्पताल में पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि सवाधानी बरतने से कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकता है। अस्पताल में पहुंचने वाले सभी रोगियों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सभी फील्ड स्वास्थ्यकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें