फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ चीनी मिलाें पर किसानों का 267.83 करोड़ बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ चीनी मिलाें पर किसानों का 267.83 करोड़ बकाया
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के गन्ना किसानों का आठ चीनी मिलों पर 267.83 करोड़ की राशि बकाया चल रही है। अभी तक चीनी मिलें किसानों से 675.90 करोड़ रुपये का गन्ना खरीद चुकी हैं और 408.07 करोड़ रुपये का भुगतान कर चुकी हैं। अफसरों का दावा है कि वेव शुगर मिल को छोड़कर जनपद की तीन चीनी मिल गन्ना भुगतान करने में मंडल में पहले स्थान पर हैं।
जनपद में गन्ना उत्पादक किसानों की संख्या 1.12 लाख है। गन्ने का रकबा 65 हजार हेक्टेयर के आसपास है। इन किसानों का गन्ना जनपद की वेव शुगर मिल, अनामिका, साबितगढ़ और अनूपशहर चीनी मिल के अलावा हापुड़ की ब्रजनाथपुर और सिंभावली, संभल की रजपुरा और अमरोहा की चंदनपुर मिल भी खरीद करती है। चालू गन्ना पेराई सत्र में वेव शुगर मिल 77 करोड़ का गन्ना खरीद चुकी है। जबकि अभी तक इस मिल ने एक भी रुपये का भुगतान नहीं किया है। अनूपशहर मिल ने अभी तक 82.83 करोड़ का गन्ना खरीदा है और इसमें से 42.36 करोड़ का भुगतान कर दिया। जबकि 40.47 करोड़ का भुगतान बकाया चल रहा है। अनामिका मिल ने 127.58 करोड़ का गन्ना खरीदा और 95.56 करोड़ का भुगतान कर दिया, जबकि 31.02 करोड़ का भुगतान शेष चल रहा है। साबितगढ़ मिल अभी तक 221.46 करोड़ का गन्ना खरीद कर चुकी हैं। इसमें से 183.13 करोड़ का भुगतान कर दिया है। अब 38.33 करोड़ की राशि शेष बची है। सिंभावली मिल ने 30.05 करोड़ का गन्ना खरीदा है और अभी एक भी रुपये का भुगतान नहीं किया है। ब्रजनाथपुर मिल ने 34.04 करोड़ का गन्ना खरीद कर अभी तक भुगतान शुरू नहीं किया है। चंदनपुर मिल ने 16.85 करोड़ का गन्ना खरीदा है और इसमें से 13.83 करोड़ का भुगतान कर दिया, जबकि 2.62 करोड़ की राशि शेष है। इसी तरह रजपुरा चीनी मिल ने 86.40 करोड़ का गन्ना खरीदा और 72.18 करोड़ का भुगतान कर दिया। इस मिल पर अब 14.22 करोड़ की राशि शेष चल रही है।
विज्ञापन

--------
सिंभावली पर गत वर्ष का 10 करोड़ बकाया
जनपद के गन्ना किसानों का सिंभावली चीनी मिल पर अभी भी विगत वर्ष खरीदे गए गन्ने का करीब 10 करोड़ का बकाया भुगतान शेष चल रहा है। इस राशि का भुगतान करने के लिए विभागीय अफसर लगातार मिल से संपर्क कर रहे हैं। अफसराें का कहना है कि इस राशि का जल्द भुगतान करवाया जाएगा।
विज्ञापन

---------
गन्ना भुगतान करने में जनपद की वेव और हापुड़ की सिंभावली व ब्रजनाथपुर चीनी मिल भुगतान करने में देरी कर रही हैं। वेव चीनी मिल को पत्र भेजकर भुगतान के आदेश जारी कर दिए हैं। जबकि हापुड़ के जिला गन्ना अधिकारी को भी सिंभावली और ब्रजनाथपुर चीनी मिल से भुगतान करवाने के लिए संपर्क किया है।
डीके सैनी, जिला गन्ना अधिकारी, बुलंदशहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें