फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर कोर्ट ने कोतवाल से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर कोर्ट ने कोतवाल से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

सिकंदराबाद। नगर के मोहल्ला निवासी महिला ने युवती पर झांसे में लेकर उसके देवर से प्रेम विवाह करने और ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वही कोर्ट के आदेश के बाद भी समय से रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर कोर्ट ने कोतवाल से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला निवासी वीरवती ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि ब्लैकमेलिंग के इरादे से मोहल्ला निवासी युवती ने उसके देवर चमन को अपने जाल में फंसाकर हापुड़ के पिलखुवा में 13 मई 2019 में उसके साथ प्रेम विवाह कर लिया। प्रेम विवाह के अगले दिन युवती ने ससुरालियों से कहा कि मुझे 30 लाख रुपये चाहिए जो मेरे पति के हिस्से में आते है। मना करने पर उसने परिवार के लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देनी शुरू कर दी। और कहा कि यह तो हमारा काम है। हमारा पूरा गैंग है जमीन जायदाद वालों को फंसाकर शादी कर लेती हूं। बाद में पैसे वसूल करते हैं। बताया कि युवती ने 21 अक्तूबर को पति चमन, देवर पप्पू, भांजे मनीष, बंटी, अन्य के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी। बताया कि युवती के पिता दो अन्य लोगों के साथ उनके घर पर आकर 30 लाख रुपये की मांग करता था। मना करने पर जान से मारने की धमकी देते थे। 24 जनवरी को युवती ने रुपये नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। वही कोर्ट के आदेश के बाद भी आरोपियों के खिलाफ समय से रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर कोर्ट ने कोतवाल से स्पष्टीकरण मांगा है। कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें