फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी के शक में मारपीट के वीडियो वायरल मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोकशी के शक में मारपीट के वीडियो वायरल मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

सिकंदराबाद। गोकशी के शक में कार सवार युवकों से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस ने मामले में घटना के चंद घंटो बाद ही पीड़ित के भाई की तहरीर पर पांच नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दो मार्च को क्षेत्र के गांव हदीमपुर के पास गोकशी का आरोप लगा कुछ लोगों ने कार सवार दो युवकों की पिटाई कर दी थी। मामले को लेकर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। पीड़ितों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पांच लोग नामजद और अज्ञात के खिलाफ गंभीर रिपोर्ट दर्ज किया गया था। जिसके बाद युवकों की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दो आरोपी करन और बादल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ की और जेल भेज दिया। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी गोपाल चौधरी ने बताया कि पुरानी रंजिश में बदला लेने और माहौल बिगाड़ने के लिए गोकशी का आरोप लगा दोनों युवकों की पिटाई की गई थी। आरोपियों ने षड्यंत्र के तहत युवकों की पिटाई की थी। घटना स्थल पर मिले कथित अवशेष जांच में काफी पुराने पाऐ गए हैं। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें