फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें
विज्ञापन

सिकंदराबाद। होली के पर्व पर लोगों को बिना किसी मुश्किल उनके घर पहुंचाने के लिए रोडवेज अतिरिक्त बसें चलाएगा। वहीं मौजूदा बसों के फेरों में भी वृद्धि की जाएगी। इस दौरान चालकों और परिचालकों की छुट्टियां निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन

सिकंदराबाद में औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण बड़ी संख्या में अन्य जनपदों, प्रदेशों के लोग नौकरी करते हैं। ऐसे में त्योहारों पर घर जाने वालों की भीड़ होती है। अचानक यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण बसों की किल्लत के चलते यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। होली के त्योहार पर यात्रियों को बिना किसी असुविधा के गंतव्य तक पहुंचाने के लिए सिकंदराबाद रोडवेज डिपो तैयारियों में जुट गया है। होली पर अतिरिक्त बसे चलाने की व्यवस्था की जा रही है। एआरएम ममता सिंह ने बताया कि सिकंदराबाद डिपो से 68 बसों का संचालन होता है। सिकंदराबाद से अलीढ़, गाजियाबाद, दिल्ली, इटा, मैनपुरी, समताबाद, फर्रूखाबाद, बदायूं, कानपुर, लखनऊ, बिजनौर, नवाबगंज, दरावगंज, मेरठ, फरियादबा आदि के लिए बसों का संचालन होता है। त्योहारी सीजन में यात्रियों की अचानक संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए होली पर अतिरिक्त बसों के चलाने की व्यवस्था की गई है। रोडवेज से संचालित बसों के फेरों में भी वृद्धि की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें