फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में प्रश्न नहीं बताने पर छात्र के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा में प्रश्न नहीं बताने पर छात्र के साथ मारपीट
विज्ञापन

चोला। परीक्षा के दौरान अगली सीट पर बैठे छात्र को प्रश्न का उत्तर नहीं बताने पर आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रास्ते में छात्र के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने अज्ञात छात्रों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव भौरा निवासी अरविंद ने बताया कि उनका पुत्र निखिल चोला चौकी क्षेत्र के गांव बंचावली स्थित इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की परीक्षा दे रहा है। कक्ष में उसके आगे धनौरा निवासी छात्र की सीट थी, जो परीक्षा के दौरान निखिल से प्रश्नों के उत्तर पूछने का प्रयास करता रहा। नहीं बताने पर उसने पूर्व में भी उसके साथ अभद्रता, मारपीट की थी। सोमवार को अंतिम पेपर था। निखिल परीक्षा के बाद घर लौट रहा था। धनौरा निवासी उक्त छात्र ने पांच-छह अन्य छात्रों के साथ उसे रास्ते में रोक लिया और उसकी बेल्ट, लोहे के पंच आदि से पिटाई की। मारपीट के कारण निखिल बेहोश हो गया। उसे गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और निखिल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। चौकी प्रभारी आनंदवीर सिंह मलिक ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें