फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बरामद की बवाल में लूटी गई एंटी रायट गन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद की बवाल में लूटी गई एंटी रायट गन
विज्ञापन

बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ऊपरकोट में गत 20 दिसंबर को हुए बवाल में एक पुलिसकर्मी से बलवाइयों ने एंटी रायट गन को लूट लिया था। सूत्रों की मानें तो स्वाट टीम ने उक्त गन को बरामद कर लिया है। रविवार को स्वाट टीम ने सिकंदराबाद के मोहल्ला गद्दीवाड़ा में दबिश देकर एक युवक को हिरासत में लिया है। इसी युवक के घर से यह गन बरामद की गई है। आरोपी युवक के खिलाफ अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत 20 दिसंबर 2019 को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ऊपरकोट में बवाल हुआ था। इस दौरान पुलिस और उपद्रवियों के बीच जमकर फायरिंग और पथराव हुआ था। करीब डेढ़ घंटे तक गोलीबारी होती रही थी। इस दौरान पुलिस की जीप समेत दो वाहन फूंक दिए गए थे। एक सिपाही से एंटी रायट गन को भी लूट लिया गया था। इस गन से सिपाही आंसू गैस के गोले दाग रहा था। भीड़ ने सिपाही पर हमला किया और वारदात को अंजाम दिया। वहीं, अब सूत्रों की मानें तो रविवार को स्वाट टीम को जानकारी हुई कि सिकंदराबाद के गद्दीवाड़ा मोहल्ले के एक युवक के पास यह बंदूक है। जिसके बाद आरोपी युवक के घर पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान आरोपी के घर से एंटी रायट गन बरामद हो गई है। पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में लिया हुआ है। उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, मामले में अभी अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें