फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मदपुर में धार्मिक स्थल को किया क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदपुर में धार्मिक स्थल को किया क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर कलां में शरारती तत्वों ने गांव में बने धार्मिक स्थल को क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थल के क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। एएसपी गोपाल चौधरी, कोतवाल दिलीप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वही जानकारी होने पर हिन्दू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आपसी भाईचारे का परिचय देते हुए दोनों पक्षों के लोगों ने एक साथ मिलकर स्थल का निर्माण कराया। ग्राम प्रधान ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
ग्राम प्रधान शाहजफर ने बताया कि गांव के बाहरी छोर पर करीब दो सौ वर्ष पुराना धार्मिक स्थल है। शनिवार की सुबह करीब 8.30 बजे उन्हें सूचना मिली कि गांव के बाहर बने धार्मिक स्थल को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। और ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी होने पर दोनों पक्षों के लोगों के अलावा हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष रविंद्र शर्मा के नेतृत्व में भी उनके समर्थक मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंचे एएसपी, कोतवाल दिलीप सिंह ने लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। इस दौरान गांव के दोनों पक्षों के लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए संयम बनाए रखा। और दोनों पक्षों के लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में धार्मिक स्थल का निर्माण कराया। ग्रामीणों के आपसी भाईचारे के आगे शरारती तत्वों के मनसूबे फैल हो गए। बता दें कि मोहम्मद कला की आबादी करीब छह हजार है। जिसमें में मुस्लिम पक्ष की आबादी 40 प्रतिशत और हिंदू पक्ष की आबादी 60 प्रतिशत है।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के लोगों ने मिलकर धार्मिक स्थल का पुन: निर्माण कराया है। गांव में पूरी तरह से शांति है। रिपोर्ट दर्ज कर शरारती तत्वों का पता लगाया जाएगा। और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एएसपी गोपाल चौधरी।
विज्ञापन

--------
शरारती तत्वों का पता लगाने, कार्रवाई की मांग
सिकंदराबाद। ग्रामीणों ने बताया कि वह वर्षों से आपस में एक दूसरे के साथ भाईचारे के साथ रहते चले आ रहे हैं। गांव में कभी भी इस प्रकार की घटना नहीं हुई। ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त की संभवत शरारती तत्वों ने गांव के माहौल को खराब करने के लिए इस प्रकार की हरकत की है। ग्रामीणों ने शरारती तत्वों का पता लगाने और उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें