फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के बुलंदशहर में दो गुटों में पथराव व फायरिंग

विज्ञापन
दो पक्षों में पथराव, फायरिंग की सूचना के बाद सुरक्षा के दृष्टि से बुलाया गया पुलिसबल। अमर उजाला - फोटो : SIKANDRABAD
विज्ञापन
यूपी के बुलंदशहर में दो गुटों में पथराव व फायरिंग
विज्ञापन

सिकंदराबाद। मामूली बात पर शुक्रवार को मोहल्ला छासियावाडा में दो पक्षों में जमकर पथराव हो गया। इस दौरान फायरिंग की बात भी सामने आ रही है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पथराव में दो युवक घायल हो गए। घायल के परिजनों ने गोली लगने से युवक के घायल होने की बात कही। गंभीर घायल युवक को उपचार के लिए नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला दो पक्षों से जुड़ा होने के कारण पथराव, फायरिंग की सूचना पर कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी, एएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घटनास्थल से 315 बोर का खोखा बरामद किया गया है। परिजनों की तहरीर पर चार नामजद समेत दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए मोहल्ले में भारी पुलिस बल तैनात है।
नगर के मोहल्ला गद्दीवाडा निवासी जावेद ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे उनका भतीजा जुबैर बाइक से सैनी की धर्मशाला पर पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जा रहा था। रास्ते में छासियावाडा निवासी तुषार की मोटर साइकिल खड़ी हुई थी। बाइक को हटाने के लिए कहने पर तुषार ने जुबैर के साथ गाली गलौच शुरू दी। और फोन कर छासियावाडा निवासी शेखर, कालू, अमरजीत 10-12 अज्ञात लोगों को बुला लिया। बताया कि सभी लोग हथियारों से लैस थे। पूछने पर तुषार ने जुबैर का नाम बताया। नाम बताने पर उन्होंने जुबैर पर गोली चला दी। गोली जुबैर के माथे में लगने से वह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी सिकंदराबाद में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के सोनू ने बताया कि शुक्रवार की सुबह गद्दीवाडा निवासी बाइक सवार दो युवक तेजी के साथ मोहल्ले से बाइक चलाते हुए ले जा रहे थे। बाइक की चपेट में आने से एक बच्ची बाल-बाल बच गई। बाइक तेज चलाने का विरोध करने पर उक्त लोगों से उसके साथ गाली गलौच की। कुछ समय पश्चात आरोपी बाइक सवार दो अन्य युवकों के साथ सैनी धर्मशाला पर उसकी दुकान पर पहुंचे। और उसके साथ गालीगलौच करते हुए देख लेने की धमकी दी। बताया कि 15 मिनट पश्चात एक दर्जन से अधिक लोग एकत्र होकर मोहल्ले में आ गए। और उन्होंने गाली गलौच करते हुए मोहल्ले के लोगों पर पथराव कर दिया। आरोप है कि उक्त लोगों ने कई राउंड फायरिंग भी की। पुलिस को सूचना दिए जाने की जानकारी होने पर उक्त सभी आरोपी फरार हो गए। कोतवाल दिलीप सिंह ने बताया कि घायल जुबैर के परिजनों की तहरीर पर तुषार सैनी, शेखर सैनी, कालू सैनी, अमरजीत समेत दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं पुलिस दूसरे पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर भी जांच कर रही हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
दोनों पक्षों ने पथराव के साथ-साथ फायरिंग का भी आरोप लगाया है। फायरिंग की पुष्टि के लिए पुलिस जांच कर रही हैं। मेडिकल रिपोर्ट आने पर पता चल पाएगा जुबैर पत्थर से घायल हुआ है या अन्य किसी चीज।
- एएसपी गोपाल चौधरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें