फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौत
विज्ञापन

सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गुलावठी रोड पर सेटेलाइट के पास बृहस्पतिवार को वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को लेकर सीएचसी पहुंची। और मृतक के पास मिले कागजात के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बीबी नगर के मोहल्ला जाटवान निवासी फिरोज (28) पुत्र शकील कासना स्थित जेल में ठेकेदारी पर रिपेयरिंग का कार्य करता था और परिवार के साथ बीबी नगर में ही रहता था। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह कासना जेल से बाइक से वापस घर लौट रहा था। शाम करीब पांच गुलावठी रोड पर सेटेलाइट के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही फिरोज सड़क पर जा गिरा और अज्ञात वाहन चालक उसके सिर को कुचलता हुआ फरार हुआ। वाहन से कुचले के कारण मृतक की गर्दन का ऊपरी भाग पूरी तरह क्षतविक्षत हो गया। और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को लेकर सीएचसी सिकंदराबाद पहुंची। मृतक के पास मिले कागजात के आधार के पर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि मृतक के दो लड़के, एक लड़की है। तीनों ही बच्चे छोटे हैं। हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी और परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें