ग्राम वीरखेड़ा में निकले अजगर को ले जाते ग्रामीण। अमर उजाला
- फोटो : SIKANDRABAD
यूपी के गांव में मिला विशालकाय अजगर
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव वीरखेड़ा में बुधवार को विशालकाय अजगर निकला। अजगर के निकलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। विशालकाय अजगर ग्रामीणों के लिए कौतूहल का विषय बना रहा। सूचना पर पहुुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने अजगर को जंगल में छुड़वाया।
ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव में स्थित बाबा खोजा के मंदिर के सामने ग्रामीणों ने एक विशालकाय अजगर को देखा। विशालकाय अजगर को देखे जाने की सूचना गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ की जमा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि बाबा के मंदिर के सामने कई सालों से अजगर का जोड़ा रहता है। जिसको अकसर देखा जाता है। ग्रामीणों ने अजगर की लम्बाई 12 से 15 फीट बताई। तेज बहादुर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने अजगर को पकड़कर वापस जंगल में छोड़ दिया।