फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में गला रेतकर की थी योगेश की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लेनदेन के विवाद में गला रेतकर की थी योगेश की हत्या
विज्ञापन

सिकंदराबाद। ग्राम मुरसाना थान कोतवाली देहात निवासी योगेश की हत्या आरोपी सगे भाईयों ने लेनदेन के विवाद में की थी। पुलिस ने आरोपी भाईयों को रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त छूरी और कार बरामद कर लिया है। पांच जनवरी को योगेश का कोतवाली क्षेत्र की सनौटा नहर में शव मिला था।
विज्ञापन

जोगेश पुत्र भवर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उसका भाई योगेश (25) ग्राम मायचा हाल निवासी सेक्टर-36 ग्रेटर नोएडा निवासी सुनील भाटी की गाड़ी चलाता था। तीन माह पूर्व गाड़ी का एक्सीडेंट होने पर वह नौकरी छोड़कर घर चला आया था। दो जनवरी को सुनील भाटी ने उसे फोन कर बंद गाड़ी की जमानत करने के लिए बुलाया था। उसके बाद वह नोएडा में रुक गया। चार जनवरी तक उनकी योगेश से बात होती रही। मगर उसके बाद उनका योगेश से संपर्क नहीं हुआ। 6 जनवरी को वह योगेश के बारे में जानकारी करने के लिए सुनील भाटी के ऑफिस पहुंचे। सुनील भाटी ने बताया कि चार जनवरी को योगेश का रात 10 बजे अपने साथी कोतवाली सिकंदराबाद के गांव गाजीपुर निवासी राकेश के साथ झगड़ा हुआ था। उसके बाद वह चले गए। छह जनवरी को उन्होंने सनौटा नहर में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर मोर्चरी में पहुंचकर योगेश की शिनाख्त की थी। पुलिस ने जोगेश की तहरीर पर राकेश उसके भाई संजय उर्फ नन्हे व उनके अज्ञात साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। आरोपी दोनों भाईयों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी दोनों भाईयों को रिमांड पर लिया। एसआई बिजेंद्र शर्मा ने बताया कि पूछताछ में राकेश ने बताया कि उसपर योगेश के तीन हजार रुपये उधार थे। चार जनवरी की रात दोनों ने एक साथ बैठकर शराब पी। शराब पीने के दौरान तगादा करने पर उसका योगेश के साथ झगड़ा हो गया। योगेश ने लड़कों को बुलाकर उसे देख लेने की धमकी दी। उसने भी फोन कर अपने भाई संजय को बुला लिया। संजय गाड़ी लेकर उसके पास पहुंचा। बताया कि उन्होंने योगेश के सिर पर रॉड से वार किया, जिससे वह बेहोश हो गया और उसे कार में डाल गांव की ओर चल दिए। रास्ते में जब योगेश को होश आने लगा तो उन्होंने छुरी से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। शव को सनौटा नहर में फेंक दिया। पुल में फंसने के कारण शव आगे नहीं बढ़ सका। बिजेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी भाईयों की निशानदेही पर सनौटा नहर से झाड़ियों से आलाकत्ल और गांव खुलावली जनपद अलीगढ़ से हत्या में प्रयुक्त कार बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें