फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक बोलकर दबाया पत्नी का गला, हत्या की कोशिश

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तीन तलाक बोलकर दबाया पत्नी का गला, हत्या की कोशिश
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता को उसके ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या की कोशिश की। साथ ही पीड़िता ने अपने पति पर तीन तलाक बोलकर तलाक देने का भी आरोप लगाया है। देहात कोतवाली पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव सुतारी निवासी रजीना परवीन ने तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह मथुरा के थाना छाता क्षेत्र के गांव उटावर निवासी युवक बिलाल के साथ हुआ था। निकाह में मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन, आरोपी ससुरालीजन निकाह में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज के रूप में एक बाइक व एक लाख रुपये नगदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि गत दिनों आरोपी पति ने पीड़िता का गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। साथ ही अन्य ससुरालीजनों के साथ मिलकर जमकर मारपीट की गई। आरोप है कि इस दौरान पति ने उसे तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। तब से पीड़िता अपने मायके में ही रह रही है। देहात कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा, दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें