यूपी में विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया मारपीट कर बच्चा छीनने का आरोप
ककोड़। विवाहिता ने ससुरालियों पर मारपीट करने और उसके एक वर्ष के बच्चे को छीनकर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव दस्तूरा निवासी ज्योति ने बताया कि उसकी दनकौर थाना क्षेत्र निवासी युवक से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालियों उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे और उसे घर से निकाल दिया। बताया कि उसने ससुरालियों के खिलाफ कोर्ट में दहेज उत्पीड़न का वाद दायर कराया। रविवार की शाम करीब पांच बजे उसका पति व परिवार के लोगों के साथ मायके आया और मारपीट कर एक वर्ष के पुत्र को छीनकर अपने साथ ले गए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। निरीक्षक रमाकांत यादव ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
घर लौट रहे युवक से मारपीट
ककोड़। थाना क्षेत्र के गांव चौकी निवासी किशनपाल पुत्र बीघा ने बताया कि सोमवार शाम करीब 7.30 बजे वह अपने घर जा रहा था। रास्ते में रबूपुरा दनकौर स्टैंड पर ग्राम मारहरा निवासी दो युवक अपने एक अज्ञात साथी के साथ उसके साथ गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर भागा। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।