फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोप में सगे भाइयों समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हत्या के आरोप में सगे भाइयों समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

सिकंदराबाद। सनौटा नहर में मिले ग्राम मुरसाना थाना कोतवाली देहात जनपद बुलंदशहर निवासी योगेश के शव मिलने के मामले में उसकी भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। योगेश के भाई ने सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव निवासी सगे भाइयों समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बता दें कि रविवार की शाम क्षेत्र की सनौटा नहर में युवक का शव मिला था। युवक के गले पर धारदार हथियार से काटने का निशान और शरीर पर चोटों का निशान था। मृतक के भाई जोगेश ने उसकी शिनाख्त अपने भाई योगेश (25वर्ष) पुत्र भवर सिंह के रूप में की थी। जोगेश ने बताया कि योगेश ग्राम मायचा हाल निवासी सेक्टर-36 ग्रेटर नोएडा निवासी सुनील भाटी की गाड़ी चलाता था। तीन माह पूर्व गाड़ी का एक्सीडेंट होने पर वह नौकरी छोड़कर घर चला आया था। बताया कि दो जनवरी को सुनील भाटी ने उसे फोन कर बंद गाड़ी की जमानत करने के लिए बुलाया था। उसके बाद वह नोएडा में रूक गया। चार जनवरी तक उनकी योगेश से बात होती रही, मगर उसके बाद उनका योगेश से संपर्क नहीं हुआ। 6 जनवरी को वह योगेश के बारे में जानकारी करने के लिए सुनील भाटी के ऑफिस पहुंचे। सुनील भाटी ने बताया कि चार जनवरी को योगेश का अपने साथी ग्राम गाजीपुर कोतवाली सिकंदराबाद निवासी राकेश, संजय उर्फ नन्हे के साथ झगड़ा हुआ था। उसके बाद वह चले गए। बताया कि जब वह दोनों भाइयों के घर गाजीपुर पहुंचे तो उनके घर पर ताला लटका हुआ था। उसी दिन सनौटा नहर में शव मिलने की सूचना उन्हें मिले। मोर्चरी पहुंचकर उन्होंने अज्ञात शव की सूचना अपने भाई योगेश के रूप में की। जोगेश ने बताया कि दोनों भाईयों ने अपने एक अन्य साथी साथ मिलकर योगेश की हत्या की है।
विज्ञापन

कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी राकेश, संजय उर्फ नन्हे व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रह है।
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तार के बाद ही खुलेगा हत्या का राज
सिकंदराबाद। योगेश की हत्या के खुलासे के लिए पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी का इंतजार है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। योगेश की हत्या के पीछे क्या कारण हैं और उसकी हत्या क्यों की गई। इसका खुलासा आरोपियों की गिरफ्तार के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें