पॉलिथीन में बेच रहे थे सब्जी, पालिका ने लगाया 55 सौ रुपये का जुर्माना
सिकंदराबाद। प्रतिबंधित पॉलिथीन में सब्जी बेचते हुए पाए जाने पर पालिका की टीम ने पांच सब्जी विक्रेताओं पर पांच हजार रूपये का जुर्माना लगाया।
ईओ संजीवराम ने बताया कि प्रतिबंधित पॉलिथीन के प्रयोग को रोकने के लिए सोमवार को उनके नेतृत्व में नगर के बाजारों में चेकिंग अभियान चलाया गया। बताया कि अभियान के दौरान नगर के मुख्य बाजारों में दुकानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान से प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद नहीं हुई। वही सब्जी मंडी में चेकिंग के दौरान पांच सब्जी विक्रेताओं से करीब पांच किलों पॉलिथीन पाए जाने पर उन पर 55 सौ रूपये का जुर्माना लगाया गया। और बरामद पॉलिथीन को जब्त कर लिया गया। अभियान के दौरान टीम को किसी भी प्रकार के विरोध का सामना नहीं करना पड़ा। बताया कि चेकिंग के दौरान खाद्य एवं सफाई निरीक्षक राजेंद्र सिंह व पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।