फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम में बदलाव से लोग परेशान, अस्पतालों में बढ़े मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल में चिकित्सक कक्ष के बाहर लगी मरीजों की लाइन। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
मौसम में बदलाव से लोग परेशान, अस्पतालों में बढ़े मरीज
विज्ञापन

बुलंदशहर। मौसम के बदलाव के चलते लोग परेशान हो गए हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हो गया है। कभी तेज धूप और कभी बादल छाने से लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। चिकित्सकों ने इस बदलते मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
जनवरी माह में बार-बार मौसम में परिवर्तन हो रहा है। कभी एकाएक तेज धूप निकल जाती है तो कभी आसमान में घटा और हल्की बारिश हो रही है। इसका सीधा प्रभाव लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। सरकारी व निजी अस्पतालों में विभिन्न बीमारियों के मरीजों की लंबी-लंबी कतार देखने को मिल रही है। सुबह से ही लोग डाक्टरों के पास पहुंच रहे है। चिकित्सकों के अनुसार इस समय सबसे अधिक मरीज गले, पेट के इंफेक्शन के, बीपी के और हार्ट के पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 1850 से अधिक मरीजों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। जनपद भर में देखा जाए तो सरकारी अस्पतालों में प्रतिदिन 2500 से 3000 मरीज विभिन्न बीमारियों के पहुंच रहे हैं। यह आंकड़ा सिर्फ जनपद भर के सरकारी अस्पतालों व सीएचसी, पीएचसी का है। निजी क्लीनिक और निजी नर्सिंग होम को मिला दिया जाए तो यह आंकड़ा काफी बढ़ सकता है। अस्पताल में पर्चा मिलने का समय आठ बजे से है, लेकिन सुबह सात बजे ही लोग पर्चा बनवाने के लिए लाइन लगा लेते हैं। ओपीडी में भी मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ने पर ही है। यह सब मौसम में बदलाव के चलते हो रहा है। अधिक सर्दी और फिर उसके बाद एकदम से तेज धूप ने लोगों के स्वास्थ्य को बिगाड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम के बदलने से सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ी है लेकिन मरीजों को बेहतर उपचार दिया जा रहा है। ऐसे मौसम में लोगों को एहतियात बरतनी चाहिए। अपना खानपान और रहन सहन सही रखना चाहिए। - डॉ. केएन तिवारी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें