फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फास्टैग के बाद बवाल से घटी हाईवे पर वाहनों की संख्या

विज्ञापन
वाहनों की संख्या में कमी आने से बिना किसी अवरोध के टोल प्लाजा से गुजरते वाहन। अमर उजाला - फोटो : SIKANDRABAD
विज्ञापन
फास्टैग के बाद बवाल से घटी हाईवे पर वाहनों की संख्या
विज्ञापन

सिकंदराबाद। नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर देश भर में हो रहे प्रदर्शन के चलते हाईवे-91 पर लगातार वाहनों की संख्या में कमी आ रही है। टोल प्लाजा के रिकार्ड के अनुसार पिछले तीन दिनों में आम दिनों के मुकाबले छह से सात हजार वाहनों की कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन और हिंसा के चलते लोग अपने घरों से कम निकल रहे हैं। कोई जरूरी काम होने पर ही लोग यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में हाईवे-91 पर लगातार वाहनों की संख्या में कमी आ रही है। वाहनों की संख्या में कमी आने के अक्सर जाम से जूझने वाला हाईवे-91 पर लुहारली स्थित टोल प्लाजा पर अब वाहन बिना किसी परेशानी के आसानी से आ जा रहे है। वही वाहनों की संख्या में कमी आने से टोल कर्मियों ने फास्टैग वाहनों की लाइनों की संख्या में भी वृद्धि कर दी है। टोल मैनेजर बजरंग सैनी ने बताया कि वाहनों की संख्या में कमी आने के कारण शनिवार को टोल प्लाजा की दस लाइनों में से छह लाइनों को फास्टैग वाहनों के लिए खोल दिया गया। वही बाकी की चार लाइनों में कैश व्यवस्था लागू रही। बजरंग सैनी ने बताया कि आम दिनों में टोल प्लाजा से 25 से 26 हजार तक वाहन होकर गुजरते हैं। लेकिन नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर चल रहे प्रदर्शनों के कारण पिछले तीन दिनों पर वाहनों की संख्या में लगातार कमी आई है। बताया कि टोल से गुजरने वाले वाहनों की संख्या में छह से सात हजार वाहनों की संख्या कम हुई है। अब टोल प्लाजा से 20 हजार के आसपास ही वाहन गुजर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें