दबंगों पर रेसिंग ट्रैक को किया क्षतिग्रस्त, दौड़ लगाने वाले छात्रों ने दी तहरीर
चोला। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दौड़ लगाने वाले बच्चों ने दबंगों पर पशुचर की भूमि पर बनाए गए रेसिंग ट्रैक को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। बच्चों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
चौकी क्षेत्र के गांव रसूलपुर रिठौरी निवासी शिवम चौधरी, विवेक कुमार, शनि कुमार, जितेंद्र कुमार, विशाल कुमार, अरविंद कुमार, सचिन चौधरी, दीपक, सौरभ चौधरी, विनोद आदि ने बताया कि गांव के लड़कों ने ग्राम समाज की भूमि पर दौड़ने के लिए चार सौ मीटर का ट्रैक बना रखा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले गांव के छात्रों के अलावा अन्य लोग भी रेसिंग ट्रैक पर दौड़ लगाते हैं। बताया कि ट्रैक के पास में गांव निवासी सगे भाईयों का खेत है। खेत की सिंचाई करते समय दोनों भाई जानबूझकर दोनों भाई ट्रैक में पानी भर देते हैं। पानी भरने से ट्रैक क्षतिग्रस्त हो जाता है। और उनकी तैयारी प्रभावित होती है। बताया कि विरोध करने के बाद भी दोनों भाई अपने हरकत से बाज नहीं आते और मारपीट, झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। बताया कि उक्त दोनों भाई दबंग किस्म के है। विरोध करने पर धमकी देते हैं। चौकी प्रभारी आनंदवीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
----------------------
चोरी के इरादे से आए चोर जाग होने पर भागे
चोला। रात में घर के बाहर खड़े युवक मकान मालिक के जागने पर भाग गए। मकान मालिक ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। चौकी क्षेत्र के गांव सबदलपुर निवासी मुदर्सिर पुत्र जहीर अहमद ने बताया कि रात करीब 10.50 बजे गांव निवासी दो युवक उसके घर के बाहर खड़े थे। जब उसने उक्त युवकों को टोका तो वह फरार हो गए। बताया कि उसे संदेह है कि एक सप्ताह पूर्व उसके घर से चोरी हुई बिजली की मोटर को भी उक्त लोगों ने ही चोरी किया है। आज भी चोरी के इरादे से ही आए थे। पुलिस ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।