फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसाफ के लिए चक्कर लगा रही दहेज पीड़िता

विज्ञापन
विज्ञापन
इंसाफ के लिए चक्कर लगा रही दहेज पीड़िता
विज्ञापन

सिकंदराबाद। नगर की मोहल्ला निवासी दहेज पीड़िता इंसाफ के लिए चक्कर लगा रही हैं। अधिकारियों से लेकर महिला आयोग और मानव अधिकार आयोग में शिकायत करने के बाद भी आरोपी ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने से पीड़िता आहत है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला निवासी श्रुति की शादी एक दिसंबर 2016 को जेवर जनपद गौतमबुद्ध नगर निवासी युवक के साथ हुई थी। बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले दहेज में दस लाख रुपये की मांग करने लगें। विवाहिता के साथ मारपीट की जाती थी। 12 अगस्त 2019 को उसके पति और ससुराल के लोगों ने उस पर ब्लेड से वार कर उसकी हत्या की कोशिश की। बेहोशी की हालत में छोड़कर ससुरालिए उसके दो वर्ष के बच्चे को लेकर फरार हो गए। पीड़िता के पिता ने पुलिस को घटना को जानकारी दी। कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा दबाव में लेते हुए दोनों पक्षों के बीच फैसला करा दिया गया। 20 अगस्त 2019 को पति ने फिर मारपीट की। जिसकी शिकायत उसने महिला हेल्पलाइन 1090 में की। मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। बताया कि 10 सितंबर 2019 को पति और ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे उसके दो वर्ष के बच्चे के साथ खाली हाथ घर से निकाल दिया। शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने आरोपी ससुरालियों की पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा महिला आयोग और मानव अधिकार आयोग में भी शिकायत की, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से वह और उसका परिवार डरा सहमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें