फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम राशन वितरण होने पर दुकान होगी निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कम राशन वितरण होने पर दुकान होगी निरस्त
विज्ञापन

सिकंदराबाद। अब राशन का कम वितरण करना सस्ता गल्ला विक्रेता को भारी पड़ सकता हैं। कम वितरण करने वाले राशन डीलर को चिन्हित कर उसके खिलाफ दुकान के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। वही ग्रामीण क्षेत्र में भी पीओएस मशीन से औसतन राशन का वितरण 90 प्रतिशत तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

आपूर्ति निरीक्षक ने आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी रोकने के लिए राशन के शत प्रतिशत वितरण कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पीओएस मशीन के माध्यम से राशन वितरण के चलते राशन की कालाबाजारी पर काफी हद तक अंकुश लग गया है। बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में भी पीओएस मशीन से राशन का वितरण औसतन 90 प्रतिशत तक पहुुंच गया है। इसे शत प्रतिशत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया कि आधार के राशन कार्ड से जुड़ने पर कोई अन्य व्यक्ति किसी भी राशन कार्ड का दुरुपयोग नहीं कर सकेगा। बताया कि सभी राशन डीलरों द्वारा किए जा रहे राशन वितरण को पूरी तरह से मॉनिटरिंग की जा रही हैं। मानक से कम राशन वितरण करने वाले राशन डीलरों को चिन्हित कर उनके खिलाफ दुकान को निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में 121 राशन डीलर, 48208 पीएचएच कार्ड धारक, 1,78,189 यूनिट है। वही 3039 अंत्योदय कार्डधारक, 9926 यूनिट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें