फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रात में चार दुकानों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक रात में चार दुकानों में चोरी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। सोमवार की रात में चोरों ने नगर में पुलिस गश्त की पोल खोलकर रख दी। नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित चार दुकानों में सेंध लगाते हुए हजारों की नगदी,समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित दुकानदारो ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर जागीर निवासी नरेश शर्मा ने बताया कि दनकौर रोड पर अग्रसेन पीजी कॉलेज के सामने उसकी ओम शू स्टोर के नाम से दुकान है। बताया कि सोमवार की रात में चोरों ने शटर उखाड़कर दुकान में रखी 92 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। दस दिन पूर्व भी उसके घर में चोरी को हो गई थी। चोरी के डर से उसने दीपावली पर माल खरीदने के लिए रुपयों को दुकान पर लाकर रखा लिया था। मुकेश कुमार गर्ग पुत्र जगदीश कुमार गर्ग ने बताया कि दनकौर रोड पर अग्रसेन इंटर कॉलेज के सामने उसकी कंफेक्सनरी की दुकान है। सोमवार की रात में चोरों ने शटर उखाड़कर दुकान में रखे 4500 नकद, सोने की चेन, अंगूठी, कीमती सामान चोरी कर लिया। अमन ने बताया कि शाहजी डेरी के पास उसकी कोल्डड्रिंक की एजेंसी है। चोरों ने शटर उखाड़कर दुकान में रखे 15 हजार रुपये निकाल लिए। वहीं एसडीएम कालोनी निवासी ओमपाल सिंह की पशु आहार की दुकान है। चोरों ने शटर उखाड़कर दुकान में रखी पांच हजार की नगदी चोरी कर ली। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही हैं। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही गैंग ने चारों घटनाओं को दिया अंजाम
चोरों ने चारों दुकानों में ही एक ही तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सभी दुकान के शटर को साइड से उखाड़कर चोरी की गई है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह का कहना है कि चोरी की वारदात को एक ही तरीके से अंजाम देने से लगता है कि संभवत: एक ही गैंग के सदस्यों ने चारों घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें