बीमारी के नाम पर ससुरालियों पर पांच लाख रुपये लेने का आरोप
चोला। युवक ने बीमारी के नाम पर अपने ससुरालियों पर पांच लाख रुपये लेने और मांगने पर मारपीट करने आरोप लगाया है। ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
चौकी क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी शादी तीन मार्च 2019 में सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव निवासी युवती से हुई थी। शादी के दो माह बाद ससुर ने खुद को हार्ट का रोगी बताते हुए उपचार के लिए पांच लाख रुपये ले लिए। दो माह में वापस करने का वादा किया। तगादा करने पर ससुरालियों ने घर पर आकर उनके साथ मारपीट की। और उसकी पत्नी को भी अपने साथ ले गए। बताया कि दोबारा तगादा करने पर जान से मारने की धमकी दी। चौकी प्रभारी आनंदवीर सिंह ने बताया कि जांच कर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।