फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को अश्लील मैसेज भेज परेशान कर रहा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी को अश्लील मैसेज भेज परेशान कर रहा युवक
विज्ञापन

सिकंदराबाद। विवाहिता के परिजनों ने पति पर विवाहिता और परिवार के अन्य लोगों को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। साथ ही भाई को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि शिकायत के बाद भी पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी तीन मार्च 2019 में चोला चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति, ससुर, देवर दहेज में पांच लाख रुपये कार की मांग को लेकर उसकी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। समझाने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। और उसकी बेटी को घर से निकाल दिया। बताया कि बेटी का पति उसे अश्लील मैसेज भेजता है। वह उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी देता हैं। पुत्री को परेशान कर आत्महत्या के लिए विवश करने की धमकी भी देता हैं। बताया कि अश्लील मैसेज, धमकियों के चलते उसकी बेटी व परिवार के अन्य सदस्य मानसिक तनाव में हैं। पीड़ित ने पुलिस पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें