फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीओ पंचायत, सचिव पंचायत से डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीओ पंचायत, सचिव पंचायत से डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

चोला। जनचौपाल के दौरान अनियमितता मिलने पर डीएम रविंद्र कुमार ने एडीओ पंचायत, सचिव पंचायत से स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम चोला क्षेत्र के गांव खानपुर में आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों की समस्या सुन रहे थे।
विज्ञापन

एबीएसए, लेखपाल के गांव खानपुर के प्राथमिक विद्यालय की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर डीएम ने एसडीएम, तहसीलदार को दो दिन में अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों के जर्जर विद्युत लाइन की शिकायत पर डीएम ने एक्सईएन को लाइन को बदलवाने के लिए निर्देशित किया। सौर उर्जा की खराब पड़ी लाइटों को भी डीएम ने अविलंब ठीक कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों के विद्युत बिलों में अनियमितता की शिकायत पर एक्सईएन को गांव में कैंप लगाकर मीटर को चेक करने के लिए निर्देशित किया। ग्रामीणों के गांव में पशु चिकित्सालय एवं अस्पताल व गोशाला बनवाने की मांग की। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के अंतर्गत अनियमितता की शिकायत पर डीएम ने कृषि अधिकारी अश्वनि कुमार को जांच कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। प्रधानपति यतेंद्र सिंह ने अंडरपास बनाए जाने की मांग की। डीएम ने ग्रामीणों की शिकायत पर गांव के पोखरों, तालाबों की भी साफ सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें