फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्जी खेलने के दौरान हुए विवाद के बाद फायरिंग में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पब्जी खेलने के दौरान हुए विवाद के बाद फायरिंग में दो गिरफ्तार
विज्ञापन

सिकंदराबाद। मोबाइल पर ग्रुप बनाकर पबजी खेलने के दौरान हुए विवाद में पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक आरोपी के पास से तमंचा बरामद किया है। पुलिस पूर्व में आठ आरोपियों को जेल भेज चुकी हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात में नगर के मोहल्ला अंसारियान, निवासी अबूजर बंसल सिनेमा चौधरीवाड़ा निवासी मोहतेसिन में ग्रुप बनाकर मोबाइल पर पबजी खेलने के दौरान विवाद हो गया था। विवाद में दोनों पक्षों के लोगों ने पुलिस चौकी के सामने ही एक दूसरे पर पथराव और फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर दोनों पक्षों के करीब दो दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी मोहतेसिन पुत्र आरिफ, शादाब पुत्र अहमदनूर को बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि मोहतेसिन की निशानदेही पर ईदगाह के पास से तमंचा बरामद किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस मामले में पहले ही दोनों पक्षों के आठ लोगों को जेल भेज चुकी है। बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस दबशि दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें